बलरामपुर,,गजाधरपुर जामटोली घाट ट्रक हादसा, बाल बाल बचे ड्राइवर क्लीनर नो-एंट्री में वाहन कैसे पहुंचा जिम्मेदार कौन?

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

कुसमी थाना क्षेत्र के गजाधरपुर जामटोली घाट में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड से संबद्ध ठेकेदार त्रिलोक माइनिंग ट्रांसपोट प्रा. लि. में चलने वाली ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा शाम लगभग 6 बजे हुआ। चालक और खलाशी ने कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया लेकिन सवाल यहां खड़ा होता है कि नो एंट्री के समय  गाड़ी कौन छोड़ा ।

             नो-एंट्री उल्लंघन पर बड़ा सवाल

घटना उस समय हुई जब घाट मार्ग पर भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री लागू बताई जा रही थी। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि प्रतिबंधित समय में ट्रक घाट तक कैसे पहुंची और किसकी अनुमति से छोड़ी गई?

     सड़क पर बिखरा बॉक्साइट, लगा लंबा जाम

दुर्घटना के बाद ट्रक में लदा बॉक्साइट पत्थर पूरी सड़क पर फैल गया, जिससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात ठप हो गया।

            पुलिस की मशक्कत से खुला रास्ता


सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस और सामरी पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से सड़क पर बिखरे पत्थरों को हटवाया करीब दो घंटे बाद मार्ग में आवागमन चालू हो सका।

            स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि घाट मार्ग अत्यंत खतरनाक है और भारी वाहनों की आवाजाही से हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने नियमों का सख्ती से पालन कराने और जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में फोन के माध्यम से जब हमने हिंडाल्को के अधिकारी से बात की तो उनके द्वारा कहा गया कि हमें मालूम नई पता कर बताया जाएगा

सौभाग्य से ट्रक किसी अन्य वाहन या आबादी पर नहीं पलटी, अन्यथा भारी जान-माल का नुकसान हो सकता था। फिलहाल पूरे क्षेत्र की नजर जांच रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई पर टिकी है।

Share This Article