बलरामपुर,,पूरे जिले में मौसम ने ली अचानक करवट किसानों की बड़ी चिंता।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

लोकेशन: बलरामपुर जिला / संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी
फरवरी में मौसम का यू-टर्न  बारिश, बिजली और ओलों की तिहरी मार।

फरवरी महीने में जहां लोगों को धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने की उम्मीद थी, वहीं मौसम ने अचानक ऐसा पलटी खाया कि लोग हैरान रह गए। कुसमी क्षेत्र में सोमवार को आसमान में घने काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई।

बारिश के साथ-साथ चमकती बिजली और तेज हवाओं ने माहौल को और भी डरावना बना दिया। इतना ही नहीं, कई इलाकों में ओलों की भी बारिश हुई, जिससे खेतों और खुले में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है।
दिन में जहां कुछ समय पहले तक गर्माहट महसूस हो रही थी, वहीं बारिश के बाद अचानक ठंड बढ़ने की आशंका और लोगों को फिर से गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ेगा। मौसम के इस अचानक बदलाव ने आम जनजीवन को भी प्रभावित किया —

बाजारों में चहल-पहल कम हो गई और लोग बारिश से बचने के लिए घरों में दुबक गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि फरवरी में इस तरह की बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम के मिजाज को पूरी तरह बदल दिया है।

किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा रही हैं, क्योंकि मौसम का यह बदला रूप फसलों पर भारी पड़ सकता है।
फिलहाल मौसम के इस अप्रत्याशित तेवर ने साफ कर दिया है कि ठंड अभी पूरी तरह गई नहीं है और आने वाले दिनों में मौसम और करवट ले सकता है।

Share This Article