कुसमी में कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण — किसान सम्मेलन में विधायक उद्देश्वरी पैकरा का जन्मदिन भी मनाया गया।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

कुसमी में कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण — किसान सम्मेलन में विधायक उद्देश्वरी पैकरा का जन्मदिन भी मनाया गया

कुसमी के जनपद सभा कक्ष में कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं बृहद किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे, जिन्हें योजना के लाभों की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि प्रदान की गई।

कार्यक्रम के समापन के बाद क्षेत्रीय विधायक उद्देश्वरी पैकरा का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभा कक्ष में केक काटकर तथा मिठाई खिलाकर सभी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती भगत, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक सोनी, जनपद पंचायत सीईओ डॉ. अभिषेक पांडे, भाजपा नेता राजेश्वर गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य कमला राम, राजा गुप्ता, विनय यादव,नितेश गुप्ता, देवसाय भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में केक काटा गया।

Share This Article