संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर,9111740798

भदोली में ‘किसान न्याय सभा’ में गरजे आप नेता: प्रदेश सरकार की विफलता पर बोला तीखा हमला
राजपुर: सामरी विधानसभा के राजपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम भदोली में आम आदमी पार्टी द्वारा विशाल ‘किसान न्याय सभा’ का आयोजन किया गया। इस सभा में प्रदेश नेतृत्व ने हुंकार भरते हुए किसानों के अधिकारों और सरकार की वादाखिलाफी पर चर्चा की।

सरकार की विफलता पर मुन्ना बिसेन का प्रहार:
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कोषाध्यक्ष मुन्ना बिसेन ने दहाड़ते हुए कहा, “छत्तीसगढ़ की वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। यह सरकार किसानों की निरंतर अनदेखी कर रही है और उनके हक को मार रही है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों के साथ हो रहे इस अन्याय के खिलाफ ‘आप’ का संघर्ष जारी रहेगा।
संघर्ष से मिली खाद संकट पर जीत:
नेताओं ने खाद की समस्या का प्रमुखता से उल्लेख करते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए प्रभावी घेराव और प्रदर्शन के दबाव में ही प्रशासन को झुकना पड़ा, जिससे खाद की किल्लत दूर हुई। यह कार्यकर्ताओं के जमीनी संघर्ष और एकजुटता का ही परिणाम है।
व्यापक भागीदारी और आभार:
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश बघेल, सरगुजा जिला के पदाधिकारियों सहित बलरामपुर-रामानुजगंज की जिला कमेटी और क्षेत्र के हजारों किसान व कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
