संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

कुसमी,,छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों को मोदी की गारंटी के तहत निम्नलिखित मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा आंदोलन के माध्यम से लगातार शासन प्रशासन से पत्राचार किया जा रहा है खत सहित लेख है कि निराकरण हेतु त्वरित कार्यवाही नहीं होने के कारण प्रदेश के कर्मचारी अधिकारी काफी आक्रोशित हैं
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लॉक इकाई कुसमी के ब्लॉक संयोजक हरकेश भारती महासचिव शशांक भूषण दुबे ने बताया कि मोदी की गारंटी के तहत 11 सूत्रीय मांगे जिसमें ।

1मोदी की गारंटी अनुसार वर्ष जुलाई 2016 से लंबित DA एरियर्स की राशि कर्मचारियों के GPF खाते में समायोजित की जाए।
2प्रदेश में चार स्तरीय पदोन्नति समयमान वेतनमान क्रमशः 8,16,24,32 वर्ष में दिया जाए।
3मध्य प्रदेश की भांति प्रदेश में अर्जित अवकाश नगदीकरण 300 दिवस की जाए
4 प्रदेश के लिपिकों, शिक्षकों, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग सहित विभिन्न संवर्गों की वेतन विसंगतियों को दूर करने पिंगा कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाए।
5 प्रदेश के शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए समस्त सेवा लाभ दिया जाए।
6सहायक शिक्षकों एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को भी त्रिस्तरीय समयमान वेतनमान दिया जाए।
7प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति नि:शर्त लागू करने स्थाई आदेश जारी किया जाए। वर्तमान में 10% सीलिंग समाप्त करते हुए सीधी भर्ती के समस्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति दी जाए।
8प्रदेश के पंचायत सचिवों का शासकीय कारण किया जाए तथा नगरीय निकाय के कर्मचारियों को नियमित मासिक वेतन एवं समयबद्ध पदोन्नति दिया जाए।
9 प्रदेश के विभिन्न विभागों में सेट अप पुनरीक्षित नहीं होने के कारण अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कमी को देखते हुए सभी विभागों में समानता लाते हुए सेवानिवृत आयु 65 वर्ष की जाए।
10 प्रदेश में कार्यरत कार्यभारित, दैनिक वेतन भोगी, अनियमित, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण करते हुए नियमित पदस्थापना में नियुक्त किया जाए।
11 प्रदेश में आधार बेस्ड अटेंडेंस एवं सेवानिवृत्ति उपरांत संविदा नियुक्ति तत्काल बंद किया जाए। विभागों में रिक्त पदों पर अति शीघ्र भर्ती हेतु अनुमति दी जाए। प्रमुख मांगे शामिल हैं।

आज के इससे ज्ञापन कार्यक्रम में
सत्येंद्र दुबे, संतोष दुबे, नीलेश दुबे, अविनाश सिंह, मुजीब रहमान, अशरफ एजाज, अजय पन्द्राम, लवंग साय मुंडा ,नुरुल हक, रुद्रेश्वर यादव ,भानु प्रताप सिंह,जोलजोरस टोप्पो, अजीत तिर्की, मनोज खेस, अमरेश्वर पैकरा, कुलेश पैकरा ,प्यारेलाल, तितुस मिंज, प्रकाश पैकरा, गोस्वामी राम पैकरा ,दिलीप राम, उदय राम, ब्रिजनाथ पैकरा इत्यादि कर्मचारी अधिकारी शामिल थे
