संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

नगर पंचायत कुसमी के वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद सकील अंसारी द्वारा लोक निर्माण विभाग (PWD) कुसमी को मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया जल्द ठीक करने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया है कि बाबा चौक से प्रारंभ होकर तहसील कार्यालय, बस स्टैंड, शिव मंदिर चौक होते हुए संत अन्ना (St. Anne’s) स्कूल तक जाने वाला मुख्य मार्ग अत्यंत खराब स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आम नागरिकों, राहगीरों एवं विशेषकर स्कूल के बच्चों को गंभीर दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।
सड़क की खराब स्थिति के कारण उड़ने वाली धूल से स्थानीय निवासियों एवं बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, वहीं मार्ग के किनारे स्थित दुकानदारों का व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है।
पार्षद सकील अंसारी ने बताया कि आगामी मानसून को देखते हुए स्थिति और भी गंभीर हो सकती है, इसलिए समय रहते सड़क की मरम्मत अति आवश्यक है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि उक्त मार्ग पर तत्काल डामरीकरण एवं पैच वर्क (Patch Work) कराकर आमजन को राहत प्रदान की जाए।
उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि जनसुरक्षा एवं व्यापारियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाए।
