बलरामपुर,,कुसमी क्षेत्र में रसोई गैस (LPG) रिफिल अंतराल घटाने की मांग, आप पार्टी ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

कुसमी,,आम आदमी पार्टी, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़)
कुसमी क्षेत्र में रसोई गैस (LPG) रिफिल अंतराल घटाने की मांग, तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन

आम आदमी पार्टी, जिला बलरामपुर के द्वारा कुसमी क्षेत्र की एक गंभीर जनसमस्या को लेकर आज तहसील कार्यालय कुसमी में तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।

उल्लेखनीय है कि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की अनुपस्थिति में यह ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।
इस दौरान पार्टी के जिला महासचिव एवं नगर पंचायत कुसमी वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद श्री सकील अंसारी के साथ पार्टी कार्यकर्ता अरमान मलिक भी उपस्थित रहे।
श्री सकील अंसारी ने बताया कि वर्तमान में रसोई गैस (LPG) रिफिल बुकिंग के लिए 45 दिनों का अनिवार्य अंतराल निर्धारित है, जबकि वास्तविक स्थिति यह है कि अधिकांश परिवारों में गैस सिलेंडर 20 से 25 दिनों के भीतर ही समाप्त हो जाता है। इसके कारण शेष दिनों तक परिवारों को भोजन बनाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखी हैं—

गैस बुकिंग के 45 दिनों के अनिवार्य अंतराल को तत्काल प्रभाव से घटाकर 25 दिन किया जाए।
क्षेत्र में गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु गैस एजेंसियों के स्टॉक एवं वितरण प्रणाली की जांच की जाए।
गैस सिलेंडरों के वजन एवं लीकेज की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
आम आदमी पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके।
जारीकर्ता:
आम आदमी पार्टी
जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़)

Share This Article