संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

NH 343 के निर्माण के कारण उड़ रहे धूल से आमजन को मुक्ति दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जफर खान ने बलरामपुर कलेक्टर से लगाई गुहार अनुविभागीय अधिकारी राजपुर को दिया ज्ञापन।

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जफर खान ने आज अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और NH 343 में उड़ रहे धूल की समस्या का समाधान करने के लिए कहा, राजपुर से झींगों मार्ग में बेतहाशा धूल के गुबार उड़ रहे है पर मगर कॉन्ट्रेक्टर के द्वारा राजपुर से झींगों आने वाले मार्ग में पानी का छिड़काव नहीं किए जाने से छोटे बच्चे और वृत्त जन बीमार पड़ रहे है, इस रास्ते कई सारे आबादी वाले गांव के लोग राजपुर अपने रोज_मर्रा के कार्य के लिए जाते है धूल और गुबार के कारण उन्हें यात्रा करने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, आबादी रोड में बसे आबादी वाले क्षेत्र के घरों में धूल की परत तक जम जा रही है पर अभी तक ग्राम झींगों में एक दिन भी कॉन्ट्रेक्टर के द्वारा पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है, जिला अध्यक्ष खान ने आगे कहा कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी NH 343 को जाम करके आंदोलन करेगी, इस ज्ञापन देने की क्रिया में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जफर खान के साथ जिला प्रभारी नूर हसन अली जी विधानसभा प्रभारी शंकर राम भगत आदि द्विवेदी, आकिब अलम, सलमान, बछराज, गोलू, एवं कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे,
