बलरामपुर,,जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

बलरामपुर,,जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं

बलरामपुर, 13 अप्रैल 2026/ संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक पश्चात् साप्ताहिक जनदर्शन में आमजनों ने अपनी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर श्री कटारा ने आमजनों से प्राप्त शिकायत एवं समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना एवं जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि आमनागरिक उम्मीद से जनदर्शन अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचते है। उनकी समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करें।

Share This Article