बलरामपुर,,कुसमी खैनी दुकान में शॉट सर्किट से लगी भीषण आग हुई लाखों का नुकसान।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

कुसमी रहमानी खैनी दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

बलरामपुर जिले के कुसमी नगर पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खैनी दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार कुसमी  रहमानी खैनी दुकान में लगभग 05 बजे सुबह अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तत्काल इसकी सूचना नगर पंचायत कुसमी की दमकल टीम को दी।

सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यदि समय रहते दमकल नहीं पहुंचती तो आग आसपास की अन्य दुकानों तक भी फैल सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।
इस घटना में दुकान में रखा खैनी, अन्य सामान और फर्नीचर पूरी तरह जलकर राख हो गया है।

अनुमानित तौर पर लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

स्थिति नियंत्रण में:
दमकल की तत्परता के चलते आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य है और प्रशासन द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

Share This Article