रायपुर,,छत्तीसगढ़ के मुखिया ने प्रदेश वासियों से किया अपील।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर

मैं प्रदेशवासियों से एक महत्वपूर्ण बात कहना चाहूंगा कि जिस प्रकार पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है और उसका प्रभाव पूरे विश्व पर पड़ रहा है, उससे हमारा देश भी अछूता नहीं है। ऐसे समय में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों से अपील की है कि हम सभी पेट्रोल-डीजल जैसे महत्वपूर्ण संसाधनों के उपयोग में संयम और सावधानी बरतें तथा अनावश्यक खपत से बचें। ऐसी खरीददारी भी न करें, जिससे देश का पैसा विदेशों में जाए।

मैं भी प्रदेशवासियों से आग्रह करता हूँ कि किसी भी प्रकार की अफवाह या घबराहट में न आएं। प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। लोगों को जिस प्रकार पहले ईंधन उपलब्ध होता रहा है, उसी प्रकार आगे भी मिलता रहेगा। लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी या पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है।

-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़

Share This Article