बलरामपुर,,बसंतपुर पुलिस ने धोखा धड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे शातिर आरोपी को सीतामढी बिहार से गिरफ्तार कर भेजा जेल।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर

धोखा धड़ी के मामले में लंबे समय से फरार शातिर आरोपी को सीतामढी बिहार से गिरफ्तार कर भेजा जेल।


आरोपी राजेश कुमार,पिता रामपुकार उम्र 40वर्ष सा 0रूनी  थाना रूनी जिला सीतामढी बिहार।

विवरण-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पूर्व वर्ष 2024 में प्रार्थी ओम प्रकाश कुशवाहा के द्वारा एक लिखित आवेदन इस आशय का पेश किया गया कि ,,हमारी दिशा हमारे कदम,, नामक संस्था दिल्ली के संचालक राजेश कुमार एवं सहयोगी मनोज चौहान के द्वारा छल पूर्वक छत्तीसगढ के जिले के कई ग्राम में कोविड-19 के तहत सेनिटाईजर छिड़कवाने का कार्य कराये जाने के बाद एवं कार्य लेने के नाम पर छल पूर्वक लिए गए कुल राशि 9,30,000/-रूपये का भूगतान नहीं कर रहा है तथा अब मांगने पर जो करना है कर लो कहता है तथा अब अपनी संस्था बंद कर भाग गया है। आवेदन अवलोकन पर उक्त अनावेदकों/आरोपियों का कृत्य प्रथम दृष्टया धारा 420,34 ता.हि. का अपराध घटित करना परिलक्षित होने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। ओरापी राजेश कुमार घटना दिनांक से करीब तीन साल तक फरार था। विवेचना दौरान टेक्निकल जानकारी के आधार पर आरोपी राजेश कुमार की पता तलाश कर ग्राम रूनी थाना रूनी सैदपुर जिला सीतामढ़ी बिहार से विधिवत इस अपराध क्रमांक- 10/2024 धारा 420,34 भा०द०वि०गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Share This Article