बलरामपुर,,जलदूत ऐप के माध्यम से भू-जल स्तर मापन हेतु ग्राम प्रशिक्षण आयोजित।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/

बलरामपुर,,कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जलदूत ऐप के माध्यम से भू-जल स्तर मापन हेतु ग्राम प्रशिक्षण आयोजित।

बलरामपुर, 23 मई 2026/ भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के नेतृत्व में जिले में सभी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम रोजगार सहायकों, तकनीकी सहायक, सचिव के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में जलदूत ऐप के माध्यम से ग्राम पंचायतों के प्रत्येक ग्राम में स्थित खुले कुओं के जल स्तर का प्री-मानसून 2026 अवधि का वास्तविक डाटा अपलोड करने संबंधी जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान  बताया गया कि जलदूत ऐप के माध्यम से प्रतिवर्ष मानसून वर्षा प्रारंभ होने से पहले एवं बाद की स्थिति का डाटा कैप्चर किया जाता है, जिससे भू-जल स्तर में होने वाले परिवर्तन का आकलन किया जा सके। प्रशिक्षण में भू-जल स्तर को जमीन की सतह से मापने, प्रत्येक मापन के समय एक ही माप बिंदु से जल स्तर की गहराई दर्ज करने तथा मापन के लिए मेजरिंग टेप का उपयोग करने की जानकारी दी गई।


इसके साथ ही फोटो अपलोड करने, मोबाइल नंबर सही-सही दर्ज करने तथा ऐप में तकनीकी जानकारी सावधानीपूर्वक भरने के संबंध में भी विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सही एवं वास्तविक डाटा अपलोड होने से भू-जल संरक्षण एवं जल प्रबंधन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहायता मिलेगी।

Share This Article