बलरामपुर,,विश्व साइकिल दिवस पर जिलेभर में निकली जागरूकता रैली

Samwad Chhattisgarh

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिल रैली से दिया गया स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश


विश्व साइकिल दिवस पर जिलेभर में निकली जागरूकता रैली

✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर।

बलरामपुर, 7 जून 2026/ कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में फिट इंडिया मूवमेंट  के अंतर्गत विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जिलेभर में जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य नागरिकों, विद्यार्थियों एवं युवाओं को नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति प्रेरित करते हुए फिटनेस एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

आयोजित साइकिल रैली के माध्यम से लोगों को साइकिलिंग के लाभों से अवगत कराया गया तथा उन्हें दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया गया।
रैली में जनप्रतिनिधियों,विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों, शिक्षकों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, प्रदूषण में कमी लाने तथा ईंधन की बचत करने का संदेश दिया।

रैली के माध्यम से लोगों को बताया गया कि साइकिल का नियमित उपयोग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों से दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की गई और बताया गया कि छोटी दूरी के लिए साइकिल का उपयोग कर ईंधन की बचत की जा सकती है । कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग द्वारा यातायात एवं कानून व्यवस्था की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। 

गौरतलब है कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार संचालित संडे ऑन साइकिल अभियान के अंतर्गत जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर साइकिल रैलियों का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना तथा नियमित शारीरिक गतिविधियों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है।

Share This Article