
कुसमी,,स्वामी आत्मानंद स्कूल में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर
दिनांक 10 जून 2026 को विकासखंड कुसमी जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) अंतर्गत समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए प्रस्तावित डोर-टू-डोर सर्वेक्षण हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन स्वामी आत्मानंद विद्यालय, कुसमी मे किया गया। इस प्रशिक्षण में विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सभी 39 संकुलों के संकुल प्राचार्य एवं सकुल समन्वयकों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में निवासरत दिव्यांग बच्चों की पहचान, उनकी शैक्षणिक स्थिति का आकलन तथा उन्हें समावेशी शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान करना था।
प्रशिक्षण के दौरान सहायक जिला परियोजना अधिकारी श्री विनोद पटेल द्वारा डोर-टू-डोर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, सर्वे प्रपत्रों के सही संधारण, बच्चों की पहचान के मापदंड तथा आंकड़ों के संकलन एवं सत्यापन संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए सर्वेक्षण को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न करने पर विशेष बल दिया।
कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज गुप्ता, एबीओ नंद कुमार गुप्ता ,बीआरसी श्री फिलिफस् एक्का तथा बीआरपी श्री शमशेर अली उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने समावेशी शिक्षा के उद्देश्यों को सफल बनाने तथा दिव्यांग बच्चों तक शैक्षणिक सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।
