बलरामपुर,,डवरा पुलिस ने जमीन विवाद में हत्या करने वाले हत्यारों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर

आरोपी,,
1. संजय कुमार रवि पिता स्व. राधेश्याम रवि उम्र 32 वर्षनिवासी ग्राम लिलौटी चौकी डवरा थाना पस्ता जिला बलरामपुर-रामानुजगंज।
2. नन्दकेश्वर रवि पिता स्व. ईश्वर दयाल रवि उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम लिलौटी चौकी डवरा थाना पस्ता जिला बलरामपुर-रामानुजगंज।

जीवन लाल पिता स्व. दिलबर उम्र 40 वर्ष साकिन लिलौटी (स्कूल पारा) चौकी डवरा थाना पस्ता जिला बलरामपुर द्वारा चौकी डबरा में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके पिता जी लोग 03 भाई क्रमशः पूरन, दिलबर व नन्दकेश्वर हैं। संजय रवि पूरन का नाती है। इसका चाचा नन्दकेश्वर और संजय रवि इनके जमीन हिस्सा बंटवारा से असंतुष्ट है आरोपीगण को लगता है कि मृतक दिलबर अपने हिस्से में ज्यादा जमीन रखा है। दिनांक 13.06.2026 को शाम 07:00 बजे प्रार्थी का पिता खाना खाकर अपने प्रधान मंत्री आवास में अकेले सो रहा था। जिसका दोनों तरफ का दरवाजा खुला है। जमीन हिस्सा बंटवारा से असंतुष्ठ होने के कारण संजय और नन्दकेश्वर षडयंत्र रचकर संजय रवि ने इसके पिता दिलबर के कान, गर्दन, बांया हाथ के ऊंगली पर टांगी से मार कर हत्या कर दिया है। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध उपरोक्त धारा सदर का प्रथम सूचना पत्र पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना दौरान प्रकरण में तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए मामले के आरोपीयों को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया। पूछताछ पर दोनों आरोपियों के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 15.06.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर  का भेजा गया।

संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी डवरा पुष्पराज सिंह, सउनि रोपन राम पैकरा, प्र.आर. 360 शैलेन्द्र सिंह, आर. 370 सौरभ केरकेट्टा, आर. 768 जीवन किशोर तिग्गा, आर. 1124 बजरंग राम का महत्वपूर्ण सक्रिय योगदान रहा है।

Share This Article