बलरामपुर,, चांदो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को मार कर जंगल में दफनाने वाले को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

Samwad Chhattisgarh

बलरामपुर,, चांदो पुलिस की बड़ी कार्रवाई मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को मार कर जंगल में दफनाने वाले को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

गिरफ्तार आरोपीगण
1. राजेश कोरवा पिता बैलास कोरवा, उम्र, 32 वर्ष जोड़ा डूमर थाना चांदो, जिला बलरामपुर रामानुजगंज।
2. राजू कोरवा पिता शिवचंद उम्र 39 वर्ष  पियार टोली थाना चांदो, जिला बलरामपुर।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक  25/07/26 को प्रार्थी गया यादव पिता नंदकेश्वर यादव, उम्र 28 वर्ष, ग्राम  पियार टोली, ग्राम पंचायत  कूरडीह, थाना चांदो के द्वारा थाना चांदो में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि एक अज्ञात व्यक्ति जो मानसिक रूप से विक्षिप्त था जो हमारे गांव व आसपास के गांव में तीन दिन से घूम रहा था, जो ग्राम जोड़ाडूमर कि राजेश कोरबा के पत्नी को अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति द्वारा गलत नियत से जबरदस्ती घर में घुसकर कर रहा था तब उसी समय राजेश घर में आकर देखने पर अज्ञात व्यक्ति को राजेश, राजू  एवं अन्य एक, तीनों एक साथ मिलकर हाथ व डंडा से मारते पीटते जंगल की ओर ले गए और उसकी हत्याकर तीनों अपने अपने घर आ गए, और साक्ष्य छिपाने के लिए मृतक के शव को जंगल पहाड़ में ले जा कर दफन कर दिए हैं।

सूचना पर थाना चांदो में अपराध क्रमांक 28/26 धारा103(1),238,3,5 बीएनएस कायम कर अपराध विवेचना में लिया गया।  विवेचना दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में थाना चांदो एवं गणेश मोड़ चौकी से तत्काल टीम गठित कर घटनास्थल पियार टोली ग्राम पंचायत कूरडीह रवाना होकर आरोपियों का पता  तलाश कर मामले में नामजद आरोपी राजू एवं राजेश को विधिवत इस अपराध क्रमांक 28/26 धारा103(1),238,3,5 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया जा रहा है। मामले में आगे विवेचना जारी है।

Share This Article