
रायपुर,, मुख्य मंत्री विष्णु देव साय के द्वारा महतारी वंदन की 30वीं किस्त किया गया जारी।
✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर
आज महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी की है। प्रदेश की 67 लाख 20 हजार 125 माताओं-बहनों के खातों में ₹630.55 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई। योजना के अंतर्गत अब तक कुल ₹19,444.33 करोड़ की राशि का भुगतान महिलाओं के खातों में किया जा चुका है। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। कोई अपनी बेटी के नाम से सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाकर उसमें राशि जमा कर रही हैं। कोई सिलाई मशीन खरीदकर सिलाई-कढ़ाई का कार्य करके आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।
*-श्री विष्णु देव साय*
*मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़*
