✍🏻✍🏻संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ ✍🏻✍🏻

कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव के मार्गदर्शन में

80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का हुआ अंतिम पूर्वाभ्यास
कलेक्टर एवं एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा
बलरामपुर, 13 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज जिला मुख्यालय बलरामपुर स्थित पुलिस ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह का फाइनल रिहर्सल किया गया।


कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव के मार्गदर्शन में पूरे कार्यक्रम का मिनट-टू-मिनट पूर्वाभ्यास किया गया।

रिहर्सल में अपर कलेक्टर श्री आर.एस. लाल ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली।

फाइनल रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी गतिविधियों का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यास किया गया। सर्वप्रथम वंदे मातरम का गायन किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्री आर. एस. लाल के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान परेड में शामिल विभिन्न सशस्त्र बलों एवं विद्यालयीन दलों ने अनुशासित एवं आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। शस्त्रधारी जवानों द्वारा तीन चक्र में हर्ष फायर का भी प्रदर्शन किया गया। परेड का नेतृत्व परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश कुमार देवांगन एवं परेड टू-आईसी सूबेदार रक्षित केंद्र सुश्री ज्योति साहू द्वारा किया गया। समारोह में 12वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल रामानुजगंज, 10वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल डी कम्पनी, 11वीं वाहिनी बी कम्पनी , जिला पुलिस बल पुरुष एवं महिला, नगर सेना, वन विभाग, एनसीसी शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर, राष्ट्रीय सेवा योजना शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बलरामपुर सहित विभिन्न विद्यालयों के दलों ने मार्च-पास्ट का पूर्वाभ्यास किया।
विद्यालयीन छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी पूर्वाभ्यास किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

फाइनल रिहर्सल के दौरान कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव ने समारोह स्थल का निरीक्षण कर मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, पार्किंग, प्रवेश एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक गुप्ता, श्री आर.एन. पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी सहित जिला स्तरीय एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
