
गिरफ्तार आरोपी रतन नगेशिया पिता गेदा उर्फ गोपाल, निवासी गम्हारडीह, थाना शंकरगढ़, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज।
✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻
कुसमी सिंचाई कालोनी में महिला की मर्डर कर फरार आरोपी को कुसमी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल 04/07/2026 को प्रार्थिया संतोषी बरगाह, निवासी थानपारा, कुसमी के द्वारा थाना कुसमी में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी माँ सरस्वती बरगाह पिछले एक वर्ष से सिचाई कालोनी कुसमी स्थित अपने घर में अकेले रहती थी। दिनांक 04/07/2026 की सुबह प्रार्थीया अपनी माँ सरस्वती बरगाह से मिलने के लिये उसके सिचाई कालोनी कुसमी स्थित घर गई थी, घर पहुँच कर देखी कि घर के दरवाजे पर बाहर से सिकड़ी लगा था, सिकड़ी खोलकर घर के अंन्दर घुस कर देखी कि इसकी माँ खून से लतपथ अवस्था मे दरवाजा के सामने पड़ी हुई थी, सिर में चोट लगा था तथा माँ सरस्वती बरगाह की मृत्यु हो चुकी थी
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कुसमी में मर्ग इंटीमेशन दर्ज कर जॉच में लिया गया। मर्ग जॉच एवं पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से मृतिका सरस्वती बरगाह की मृत्यु किसी अज्ञात आरोपी द्वारा सरस्वती बरगाह के सिर पर गंभीर चोट पहुँचाकर हत्या करना पाये जाने थाना कुसमी में अपराध क्रमांक 65/2026 धारा 103 (1) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर श्री वैभव बैंकर (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के कुशल मार्गदर्शन एवं श्री विश्व दीपक त्रिपाठी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुसमी के निर्देशन में विवेचना दौरान प्रार्थी गवाह एवं पड़ोसियों से पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारम्भ की गई, अज्ञात आरोपी की पतासाजी के कम में मृतिका सरस्वती बरगाह के परिचित रतन नगेसिया नाम व्यक्ति के घटना दिनांक से गायब होने पर संदेह के आधार पर संदेही रतन नगेसिया एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर तैनात किये गये। आरोपी पतासाजी के कम में आज दिनांक-13.08.2026 को मुखबीर की सूचना के आधार पर संदेही रतन नगेशिया को घेराबंदी कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर रतन नगेशिया ने अपराध घटित करना स्वीकार करते हुए बताया कि आरोपी रतन नगेशिया कुसमी में रहकर मजदूरी का काम करता था कि कुसमी में मजदूरी का काम करते-करते पिछले 07-08 महीने से सरस्वती बहरगाह से जान पहचान हुआ था। सरस्वती एक विधवा औरत थी जो अकेली रहती थी जो रोजाना साथ में काम करने से एक साथ शराब पीने से दोनों एक दूसरे के काफी करीब हो गये और पति-पत्नी जैसा उसी के सिंचाई कालोनी स्थित घर में रहने लगे थे।
इसी दौरान पिछले कुछ समय से सरस्वती बरगाह आरोपी रतन नगेशिया से कुछ दूरी बनाने लगी थी। जिससे आरोपी रतन नगेशिया को शंका थी कि सरस्वती बरगाह का किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध है। घटना दिनांक 02/07/2026 की शाम आरोपी रतन नगेशिया एवं सरस्वती बरगाह दोनों के बीच वाद-विवाद होने लगा। जिस पर आरोपी रतन नगेशिया के द्वारा गुस्से में वहीं पास कमरे के अन्दर रखा कुदारी से सरस्वती नगेशिया के सिर में वार कर दिया और जिससे सरस्वती नगेशिया की मृत्यु हो गयी। तब आरोपी रतन नगेशिया दरवाजा को बंद कर बाहर से सिटकनी लगाकर भाग गया था। आरोपी रतन नगेशिया के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुदारी एवं आरोपी द्वारा घटना के दौरान पहना कपड़ा को जप्त कर आरोपी रतन नगेशिया पिता गेदा उर्फ गोपाल निवासी गम्हारडीह थाना शंकरगढ़ को आज दिनांक 13.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा गया।
