अंबिकापुर,,ईद मिलादुन्नबी पर शराबबंदी की मांग को लेकर रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन की अपील।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻

अंबिकापुर,,ईद मिलादुन्नबी पर शराबबंदी की मांग को लेकर रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन की अपील।

रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन ने अपने तमाम ज़िम्मेदारों एवं सदस्यों से अपील की है कि वे अपने-अपने ज़िला मुख्यालय एवं ब्लॉक स्तर पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी ﷺ के अवसर पर शराबबंदी की मांग को लेकर ज़िला अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन/मांग पत्र प्रस्तुत करें।

साथ ही, मिलादुन्नबी ﷺ के संबंध में आयोजित होने वाली शांति समिति की बैठकों में भी शराबबंदी की मांग को प्रमुखता से रखने की अपील की गई है।


इसी क्रम में रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन के डायरेक्टर मोहम्मद वसीम, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इक़बाल अंसारी एवं प्रभारी दिलेर अंसारी ने इस मांग को प्रमुखता से उठाते हुए संगठन के कार्यालय में सदस्यों एवं ज़िम्मेदारों की बैठक ली। बैठक में ईद मिलादुन्नबी ﷺ के अवसर पर शराबबंदी की मांग को जिला एवं ब्लॉक स्तर पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखने तथा शांति समिति की बैठकों में भी इस विषय को प्रमुखता से उठाने पर चर्चा की गई।

रज़ा यूनिटी फ़ाउंडेशन ने सभी ज़िम्मेदारों एवं सदस्यों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से इस सामाजिक मांग को संबंधित प्रशासन के समक्ष रखें।

Share This Article