✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻

कुसमी,,मधुमक्खी के काटने से 35 वर्षीय युवक की मौत, हालत बिगड़ने पर कुसमी अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान हुई मौत।

बलरामपुर/कुसमी। कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लरीमा में मधुमक्खी के काटने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनेश्वर राम पिता मनी राम, उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को मनेश्वर राम को मधुमक्खियों ने काट लिया था। मधुमक्खी के काटने के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय जड़ी-बूटी से इलाज होने की उम्मीद में घर पर ही उपचार कराते रहे। इस दौरान धीरे-धीरे उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई।
जब युवक की हालत अधिक गंभीर हो गई, तब परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी लेकर पहुंचे।
अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उपचार शुरू किया गया, लेकिन हालत बेहद गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान ही मनेश्वर राम की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर कुसमी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, मधुमक्खी के डंक से कुछ लोगों में गंभीर एलर्जिक प्रतिक्रिया हो सकती है। ऐसे में मधुमक्खी के काटने के बाद तबीयत बिगड़ने पर घरेलू या जड़ी-बूटी के उपचार में समय गंवाने के बजाय तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचना जरूरी है।
