संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

जनपद पंचायत राजपुर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलरामपुर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

आज दिनांक 27.12.2025 को राजपुर जनपद के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलरामपुर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, विकसित भारत जी राम जी (मनरेगा), पेंशन योजना एवं विभिन्न निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत संतोषजनक प्रगति न होने के कारण ग्राम पंचायत भेण्डरी, नवकी, पकराड़ी, कुन्दीकला, शिवपुर, बदौली, बघिमा, महंगई, उफिया, तोनी, कोदौरा, घोरघड़ी, रेवतपुर, खोखनियां, लाउ, एवं खोडरो के सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया साथ ही विकसित भारत जी राम जी (मनरेगा) योजना में संतोषजनक प्रगति न होने के कारण शिवपुर, महंगई, सेमराकठरा, नरसिंहपुर, कोदौरा, पकराड़ी, बादा, भेण्डरी, उफिया, ठरकी, के रोजगार सहायकों को कारण बताओ सूचना जारी किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं विकसित भारत जी राम जी (मनरेगा) योजना में लापरवाही बरतने हेतु तकनीकी सहायक (मनरेगा) श्री विनित जायसवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया एवं सभी कार्यों में प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलरामपुर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजपुर श्री संजय दुबे, प्रधानमंत्री आवास योजना, जिला समन्वयक श्री दिवाकर गुप्ता, विकसित भारत जी राम जी (मनरेगा) के कम्प्यूटर प्रोग्रामर श्री अनिल गुप्ता, जनपद पंचायत राजपुर के समस्त अधिकारी / कर्मचारी एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
