कुसमी,,प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रमुख बनने के बाद विकेश साहू का गृह नगर कुसमी में जोश और गर्मजोशी से भव्य स्वागत, उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रमुख बनने के बाद विकेश साहू का गृह नगर कुसमी में जोश और गर्मजोशी से भव्य स्वागत, उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब


कुसमी। प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रमुख बनाए जाने के बाद अपने गृह नगर कुसमी पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रमुख श्री विकेश साहू का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य, आत्मीय एवं जोशीला स्वागत किया गया।
स्वागत कार्यक्रम राजा गुप्ता के नेतृत्व मे किया गया।

कुसमी नगर में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर कुसमी नगर स्थित कॉपरेटिव बैंक के समीप मंचीय कार्यक्रम आयोजित कर नव नियुक्त पदाधिकारी का पुष्पगुच्छ व फूल-मालाओं से सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में सामरी विधायक श्रीमती उदेश्वरी पैकरा, बलरामपुर जिला भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश जयसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामणि निकुंज, जिला पंचायत सदस्य सरिता नाग, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती भगत, उपाध्यक्ष अशोक सोनी, मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो, वरिष्ठ नेता जन्मजय सिंह, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा, महिला भाजपा नेता सुनीता भगत, भाजपा नेता विनोद कुमार, उमेश्वर ओझा, केदार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा ने_ अपने संबोधन में श्री विकेश साहू को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि सामरी जैसे छोटे क्षेत्र से निकलकर प्रदेश स्तर पर पहचान बनाना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि विकेश साहू एक समर्पित, ऊर्जावान एवं कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं, जिन्होंने युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूती प्रदान की। उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, वह संगठन की कार्यशैली और उनके परिश्रम का प्रमाण है।
जिला भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश जयसवाल ने_अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा में मेहनती कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिलता है। विकेश साहू जैसे जमीनी कार्यकर्ता के प्रदेश स्तर पर दायित्व मिलने से संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री साहू अपनी नई भूमिका में संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करेंगे।
जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक सोनी ने_ भी बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में सभी कार्यकर्ताओं को इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करना है, ताकि पुनः भाजपा की सरकार बने और विकास की गति तेज हो।
नव नियुक्त प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रमुख विकेश साहू ने अपने उद्बोधन में सबसे पहले भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टीकरिया एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को इतना बड़ा दायित्व देना भाजपा की कार्यकर्ता-आधारित सोच को दर्शाता है। यह भाजपा की सरकार और संगठन है, जो हर कार्यकर्ता को सम्मान देती है। उन्होंने सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा सहित सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके आत्मीय स्वागत से उन्हें नई ऊर्जा और जिम्मेदारी का एहसास हुआ है। कार्यकताओं ने खुशी जाहिर करते हुवे देखने को मिला सभी कार्यकर्ताओं और दूर से आए गांव के लोगो कार्यक्रम में भाजपा का गमछा पहनाकर माहौल बनाया
कार्यक्रम में उनके सहयोगी एवं चहेते कार्यकर्ता दुर्गेश गुप्ता (राजा), नवीन सिंह, अजय प्रताप सिंह (विक्की), मोनू राय, पावन सोनी, नीतेश गुप्ता, लक्ष्मण, राहुल गुप्ता, राज सिंह, अभय गुप्ता, आशीष पंडित सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Share This Article