अंबिकापुर,,दीदी के गोठ“ कार्यक्रम का सफल आयोजन संदेश सुनकर  दीदियों ने प्रेरणा ली आत्मनिर्भर बनने की दिशा में लिया संकल्प ।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

दीदी के गोठ“ कार्यक्रम का सफल आयोजन संदेश सुनकर  दीदियों ने प्रेरणा ली आत्मनिर्भर बनने की दिशा में संकल्प लिया


अम्बिकापुर 31 अगस्त 2025/ जनपद पंचायत उदयपुर के सभा कक्ष में “दीदी के गोठ“ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं, जिनमें महिला स्वयं सहायता समूहों की लगभग 100 दीदियां, ग्राम संगठन एवं संकुल संगठन की पदाधिकारीगण, एवं राष्ट्रीय आजीविका मिशन के जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाते हुए प्रमुख अतिथियों के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सिंह , श्री अखंड विधायक सिंह , श्रीमती कल्पना भदोरिया , एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वेद प्रकाश गुप्ता  की उपस्थिति रही।



कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में रेडियो के माध्यम से “दीदी के गोठ“ का प्रसारण किया गया, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री  द्वारा महिलाओं को सशक्तिकरण, आजीविका और समूह सशक्तिकरण पर आधारित संदेश प्रसारित किया गया। यह संदेश सुनकर सभी दीदियों ने गहरी प्रेरणा ली और समूह के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में निरंतर कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर जनपद अध्यक्ष एवं अन्य प्रतिनिधियों द्वारा अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में स्वयं सहायता समूहों की भूमिका की सराहना करते हुए महिलाओं को और अधिक सक्रिय, आत्मनिर्भर तथा नेतृत्व में भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

Share This Article