संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/

सरगुजा से बड़ी खबर, लखनपुर जनपद पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप तेज
लखनपुर जनपद पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से पदस्थ इंजीनियर बाबू लोगों की कार्यप्रणाली अब सवालों के घेरे में आ गई है। जानकारी के मुताबिक, कई इंजीनियर पिछले चार से पांच वर्षों से लगातार एक ही जगह पर पदस्थ हैं। प्रशासनिक नियमों के अनुसार किसी भी अधिकारी-कर्मचारी का लंबे समय तक एक ही स्थान पर रहना प्रतिबंधित माना जाता है, क्योंकि इससे कार्य प्रणाली पर असर पड़ता है।
लेकिन लखनपुर जनपद पंचायत में यह नियम दरकिनार कर दिया गया है। ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि लंबे समय से एक ही जगह पर पदस्थ रहने का सीधा असर पंचायत कार्यों पर पड़ा है। भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का स्तर बढ़ गया है। कई विकास कार्य अधूरे हैं, कई जगहों पर घटिया निर्माण हुआ है, लेकिन बिल का भुगतान पूरा कर दिया गया।
लोगों का आरोप है कि इंजीनियर और ठेकेदारों की मिलीभगत से योजनाओं में भारी गड़बड़ियां हो रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल, सड़क, नाली और भवन निर्माण जैसे बुनियादी कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी की गई है। वहीं, कागजों पर योजनाएँ पूरी दिखा दी जाती हैं।
जिला सीईओ और जनपद पंचायत सीईओ से मांग की है कि —
1. इन इंजीनियरों का तत्काल स्थानांतरण किया जाए।
2. अब तक किए गए कार्यों की स्वतंत्र जांच समिति बनाकर जांच हो।
3. दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
लोगों ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर समय पर प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो वे धरना-प्रदर्शन और बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
