अंबिकापुर,,UCC को लेकर अम्बिकापुर में महत्वपूर्ण जनसंवाद, विभिन्न समुदायों ने समिति के समक्ष रखे सवाल और सुझाव।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

UCC को लेकर अम्बिकापुर में महत्वपूर्ण जनसंवाद, विभिन्न समुदायों ने समिति के समक्ष रखे सवाल और सुझाव

समान नागरिक संहिता के 13 बिंदुओं पर हुई चर्चा, मुस्लिम समुदाय की ओर से प्रस्तावित UCC को लेकर आपत्तियां और सुझाव किए गए प्रस्तुत

लोकेशन : अम्बिकापुर | 08 अक्टूबर 2026

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर गुरुवार को अम्बिकापुर के पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में महत्वपूर्ण जनसंवाद आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ समान नागरिक संहिता समिति के अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई, समिति के सदस्य श्री शत्रुघ्न सिंह (सेवानिवृत्त भा.प्र.से.) एवं श्री एम.एन. काजू (सेवानिवृत्त भा.प्र.से.) की उपस्थिति में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों एवं नागरिकों से UCC को लेकर सुझाव, राय और आपत्तियां सुनी गईं।

जनसंवाद के दौरान समान नागरिक संहिता से जुड़े 13 प्रमुख प्रश्नों एवं बिंदुओं पर लोगों से उनकी राय ली गई। इस दौरान उपस्थित नागरिकों तथा विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावित प्रावधानों को लेकर अपनी चिंताओं, आशंकाओं और आपत्तियों को समिति के समक्ष खुलकर रखा। कई प्रतिनिधियों ने अपने समुदाय की सामाजिक एवं वैधानिक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए UCC के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से अपनी बात रखी।

मुस्लिम समुदाय की ओर से 13 बिंदुओं पर रखा गया पक्ष

जनसंवाद में रज़ा यूनिटी फाउंडेशन द्वारा प्रस्तावित “समान नागरिक संहिता (UCC) जागरूकता एवं जनसंवाद समिति” की ओर से मुस्लिम समुदाय का पक्ष समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रतिनिधियों ने UCC से संबंधित 13 बिंदुओं पर अपने सुझाव एवं आपत्तियां समिति के सामने रखीं।

इस दौरान प्रतिनिधियों ने कहा कि समान नागरिक संहिता जैसे व्यापक विषय पर निर्णय लेने से पहले सभी समुदायों की सामाजिक, धार्मिक एवं वैधानिक मान्यताओं को समझना और संबंधित पक्षों की बात सुनना आवश्यक है। इसी क्रम में मुस्लिम समुदाय की ओर से भी प्रस्तावित UCC के विभिन्न पहलुओं को लेकर अपनी चिंताओं और सुझावों से समिति को अवगत कराया गया।

       खुलकर रखी गईं चिंताएं और आपत्तियां

जनसंवाद की खास बात यह रही कि बैठक में मौजूद नागरिकों एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों को अपनी बात रखने का अवसर मिला। लोगों ने UCC के संभावित प्रभावों को लेकर अपने विचार साझा किए और समिति के सामने अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।

समिति के सदस्यों ने उपस्थित लोगों की बातों एवं सुझावों को सुना। इस तरह अम्बिकापुर में आयोजित जनसंवाद UCC को लेकर समाज के अलग-अलग वर्गों की राय जानने की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।

                 ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय की ओर से डॉ. इकबाल अंसारी, एडवोकेट नौशाद सिद्दीकी, शादाब आलम रज़वी, मोहम्मद असलम एवं रकीब अंसारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनके द्वारा समुदाय की ओर से समिति के समक्ष विभिन्न बिंदुओं पर अपना पक्ष एवं सुझाव प्रस्तुत किया गया।

अम्बिकापुर में आयोजित इस जनसंवाद के माध्यम से UCC जैसे महत्वपूर्ण एवं व्यापक विषय पर अलग-अलग समुदायों की राय, चिंताओं और सुझावों को सामने लाने का प्रयास किया गया। समिति के समक्ष रखे गए सुझाव आगामी प्रक्रिया में विचार-विमर्श का हिस्सा बनेंगे।

Share This Article