अंबिकापुर,, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा मधुमक्खी पालन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/

अंबिकापुर,,मधुमक्खी पालन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : सांसद चिंतामणि महाराज


इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित मधुमक्खी पालन विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सांसद ने कहा कि मधुमक्खी पालन न केवल किसानों और ग्रामीण युवाओं के लिए अतिरिक्त आय का मजबूत जरिया है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और फसलों की उत्पादकता बढ़ाने में भी सहायक है। उन्होंने किसानों से इस तकनीक को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा इसके लिए विभिन्न योजनाएं और प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों ने उपस्थित किसानों व महिलाओं को मधुमक्खी पालन की तकनीक, शहद निकालने की प्रक्रिया, देखभाल, एवं विपणन के आधुनिक तरीके विस्तार से बताए। विशेषज्ञों ने बताया कि मधुमक्खियों से परागण की प्रक्रिया तेज होती है, जिससे दलहनी, तिलहनी एवं बागवानी फसलों की पैदावार में उल्लेखनीय वृद्धि होती है।

इस अवसर पर सांसद चिंतामणि महाराज ने किसानों को आश्वस्त किया कि वे कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से ऐसे प्रशिक्षण शिविरों को गांव–गांव तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे, जिससे अधिक से अधिक ग्रामीण इससे लाभान्वित हो सकें।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, महिला स्व-सहायता समूह की सदस्याएँ, जनप्रतिनिधि एवं कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित  रहे l

Share This Article