बलरामपुर,, धान का सीजन आते ही धान के बिचौलीए सक्रिय लगातार चल रहा है प्रशासन का डंडा।

Samwad Chhattisgarh

रामचंद्रपुर में 500 बोरी अवैध धान जब्त राजस्व एवं पुलिस व खाद्य विभाग की संयुक्त कार्यवाही


संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी/बलरामपुर, 05 नवम्बर 2025/ विकासखण्ड रामचंद्रपुर के ग्राम कुंदरू एवं मेघुली में अवैध धान पर
राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए 500 बोरी धान जब्त किया गया है।  ग्राम कुंदरू निवासी रामाशंकर यादव के द्वारा अपने घर मे 200 बोरी अवैध धान का भंडारण कर रखा गया था। जिसे राजस्व व मंडी विभाग संयुक्त टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए धान को जप्त कर कार्यवाही की गई। इसी प्रकार ग्राम मेघुली निवासी आलोक के द्वारा 300 बोरी अवैध धान रखा गया था, जिसे संयुक्त टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए जब्त किया गया है।
गौरतलब है कि कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने शासन की मंशानुसार समर्थन मूल्य में धान खरीदी को लेकर सभी निगरानी दलों, नोडल तथा राजस्व अधिकारियों को  धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।जिसके लिए समर्थन मूल्य में धान खरीदी को लेकर प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था की है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में प्रशासनिक टीम के द्वारा सतर्कता के साथ अवैध धान के भण्डारण और परिवहन पर कार्यवाही की जा रही है।

Share This Article