बलरामपुर,,आम आदमी पार्टी ने कहा छग में किसान त्रस्त, सरकार मस्त: किसानों के समर्थन में आप ।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

आम आदमी पार्टी,का आरोप छत्तीसगढ़ में किसान त्रस्त, सरकार मस्त: किसानों के समर्थन में उतरा आम आदमी पार्टी


        आप का अल्टीमेटम प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन



आम आदमी पार्टी की जिला अध्यक्ष जफर खान।ने कहा टोकन की व्यवस्था तक नहीं करने वाली भाजपा, अपने को किसान हितैषी सरकार बताती है-


बलरामपु। छत्तीसगढ़ में किसानों की धान खरीदी मे हो रही लापरवाही जैसे रकबा कम किए जाने और टोकन नहीं कटने और प्रतिदिन धान खरीदी की लिमिट कम होने जैसी परेशानियों पर कल 12 दिसंबर को आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन कर सरकार को घेरा गया। बलरामपुर जिले में पुराना बाजार स्थान पर समय 2 बजे धरना दिया ।आम आदमी पार्टी कार्यकारी जिला अध्यक्ष जफर खान ने बताया कि  छत्तीसगढ़ में गिरदावरी में किसानों का साय सरकार द्वारा अनेक त्रुटि निकालकर रकबा कम कर दिया गया है,साथ ही वर्तमान में धान फसल बेचने के लिए किसानों का टोकन सही तरीके से नहीं कट पा रहा है उनको लंबी लाइन लगाकर चार-पांच दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है। कुछ जगह सूचना मिली है कि सिर्फ जितना कर्ज है उतना ही धान लिया जा रहा है।साथ ही प्रतिदिन धान खरीद की लिमिट समितियों में कम करने से टोकन काटने का नंबर लेट हो रहा है समितियों के माध्यम से प्रतिदिन कम से कम 1400 से 1500 क्विंटल धान प्रतिदिन खरीदी होनी चाहिए जबकि कई समितियों में सिर्फ 700 से 800 क्विंटल धान कि ही खरीदी हो रही है जिससे किसानों को लम्बा इंतज़ार करना पड़ रहा है। इस सम्बन्ध में आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश के हर जिला मुख्यालय में कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया।


जिला अध्यक्ष जफर खान ने आगे
बताया कि आज हमारे प्रदेश का अन्नदाता गहरे संकट में है। कई खरीदी केंद्रों पर किसानों से खुलेआम अधिक वज़न लिया जा रहा है, जो सीधे-सीधे किसानों के साथ लूट है। पिछले दिनों एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना बागबाहरा के किसान के साथ हुई जहां टोकन न मिलने की हताशा में किसान को आत्महत्या करने का कदम तक उठाना पड़ा। अब भाजपा प्रदेश में किसान विरोधी चेहरा सामने आ गया है।आम आदमी पार्टी द्वारा पूर्व में भी आम जनता से जुड़े मुद्दे और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। छत्तीसगढ़ में हमारी पार्टी किसानों को हो रही परेशानी का विरोध करती है व छत्तीसगढ़ के किसानो के साथ खड़ी है और छत्तीसगढ़ सरकार से मांग करती है कि प्रदेश के किसानों को हो रही सभी प्रकार की परेशानियों का जल्द ही निराकरण करे अन्यथा हमारी पार्टी प्रदेश में किसानों के साथ मिलकर इससे भी बड़ा उग्र आंदोलन करेगी व भाजपा का असली चेहरा जनता को दिखाएगी की भाजपा की कथनी और करनी में कितना फर्क है, इस आंदोलन में मुख्य रूप से जिला अध्यक, ज़फ़र खान, लोक सभा उपाध्यक्ष शंकर राम भगत, जिला कोष अध्यक्ष तिलकधारी टोप्पो, जिला सोशल मीडिया, आशीष जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष राम नारायण सिंह, प्रमोद यादव, सुदेश्वर आयाम एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे,

Share This Article