बलरामपुर,, आम आदमी पार्टी ने पंजीयन शुल्क एवं टैक्स के बढ़ाए जाने पर राज्यपाल के नाम तहसीलदार बलरामपुर को सौंपा ज्ञापन।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

बलरामपुर,, आम आदमी पार्टी ने पंजीयन शुल्क एवं टैक्स के बढ़ाए जाने पर राज्यपाल के नाम तहसीलदार बलरामपुर को सौंपा ज्ञापन।

आम आदमी पार्टी के द्वारा आज दिनांक 02/12/2025 को छत्तीसगढ़ शासन के पंजीयन शुल्क एवं टैक्स के बढ़ाए जाने पर जिला मुख्यालय बलरामपुर में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पुतला फूंक कर ज़ोर दार नारा बाजी करते हुए चांदो चौक में विरोध प्रदर्शन किया गया ।

बढ़ा हुआ टैक्स वापस लो पंजीयन शुल्क वापस लो भाजपा सरकार मुर्दावाद का नारा लगाते हुए चौक पर पुतला फूंका गया और महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया और मांग किया गया की बढ़ा हुआ पंजीयन शुल्क टैक्स वापस लेने की कार्यवाही महामहिम राज्यपाल के द्वारा तुरन्त करते हुए आम जनता को बड़े हुए टैक्स और पंजीयन शुल्क कि भार से मुक्त कराने की कृपा करें इस विरोध प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी सरगुजा लोक सभा के अध्यक्ष इंद्रदेव नाग बलरामपुर जिला  अध्यक्ष जफर खान लोक सभा के उपाध्यक्ष शंकर राम भगत लोक सभा के उपाध्यक्ष इब्राहिम सिद्धिकी जिला संगठन मंत्री सकील अंसारी सामरी विधान सभा के प्रभारी तिलकधारी टोप्पो जिला उपाध्यक्ष मो मंजुल हक, गफार अंसारी, प्रमोद यादव, पिंटू वर्मा, सुदेश्वर वर्मा, समीर कुमार,देवचंद, सुग्रीव राम, राजमानी, सोशल मीडिया प्रभारी आशीष जायसवाल उपस्थित रहे

Share This Article