संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

5 लाख अवैध ईंटें की गई जब्त अवैध रूप से संचालित ईंट निर्माण गतिविधियों पर कार्यवाही जारी

बलरामपुर 12 फरवरी 2026/ प्रशासन द्वारा जिले में अवैध संचालित ईंट भट्ठों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी में विकासखण्ड शंकरगढ़ एवं कुसमी अंतर्गत अवैध रूप से संचालित ईंट निर्माण गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए लगभग 5 लाख अवैध कच्ची ईंटें जब्त की गई हैं।
कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन एवं अनुविभागीय शंकरगढ़ श्री विवेक अनमोल टोप्पो के नेतृत्व में तहसीलदार शंकरगढ़ के द्वारा संयुक्त रूप अवैध कच्चा ईंट लगभग 50 हजार को जब्त कर कार्यवाही की गई। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी कुसमी श्री करूण डहरिया के नेतृत्व में तहसीलदार कुसमी के द्वारा ग्राम पंचायत कमलापुर, जवाहरनगर में संतोष, कुलदीप, जयशंकर, बिधना, जवाहर के द्वारा अवैध रूप से ईंट भट्ठे स्थापित कर 4 लाख 50 हजार ईंट निर्मित किया जाना पाया गया। जांच में पाया गया की बिना वैध दस्तावेज और सक्षम अनुमति के अवैध ईंट भट्ठे संचालित किया जा रहा था जहां निर्मित ईंट्टों को जब्त कर कार्यवाही की गई।
