बलरामपुर,,अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन सख्त।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

वाड्रफनगर,, अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम नीर निधि नंदेहा की संयुक्त टीम के द्वारा अवैध रेत उत्खनन व परिवहन करते पाए जाने पर 04 ट्रैक्टर वाहन जब्त।

बलरामपुर, 06 फरवरी 2026/ कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने जिले में खनिज के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए उत्खनन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं खनिज विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। जिसके तहत् राजस्व टीम द्वारा अवैध उत्खनन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वाड्रफनगर नीरनिधि नन्देहा के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा अवैध उत्खनन व परिवहन करने वालों पर कार्यवाही की गई। टीम के द्वारा ग्राम कैलाशपुर में मोरन नदी में रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाए जाने पर 04 ट्रैक्टर वाहन को जब्त कर चौकी वाड्रफनगर को सुपुर्द किया गया आगे की कार्रवाई जारी।

Share This Article