संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

संवाद छत्तीसगढ़/बलरामपुर, 24 दिसम्बर 2025/ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा अग्निवीरों की भर्ती के लिए 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 तक ऑनलाईन समान्य प्रवेश परीक्ष सीईई का आयोजन किया गया था। जो भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.in पर उपलब्ध है।
भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती का आयोजन 10 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक इंडोर स्टेडियम धमतरी मे आयोजित किया जाएगा। भर्ती रैली में राज्य के सभी 33 जिलों से (अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्नीकल, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर, टेक्निकल एवं अग्निवीर ट्रेडमैन) के पदों पर भर्ती की जाएगी। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ऑनलाईन परीक्षा में उत्तीर्ण योग्य उम्मीदवार शारीरिक दक्षता सहित अन्य भर्ती प्रक्रियाओ मे भाग ले सकेंगे। पात्र अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र विभागीय वेबसाईट www.joinindianarmy.in पर प्राप्त कर सकते हैं तथा पात्र अभ्यर्थियों के ईमेल पर भी प्रवेश पत्र भेजा जा चुका है। रैली में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड एवं रैली अधिसूचना के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज व आधार कार्ड से लिंक मोबाईल के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। उक्त संबंध में अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के संपर्क नंबर 0771-2965212 या 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।
