
प्रधान संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/
चौकी बलंगी, थाना रघुनाथनगर
जिला बलरामपुर रामानुजगंज
दिनांक 17/07/2025
अपराध क्रमांक 92/2025
धारा:-69 BNS
आरोपी राहुल साकेत पिता प्रभु राम साकेत, निवासी पेन्डारी, थाना चाँदनी विहारपुर, जिला सूरजपुर
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया के द्वारा लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 01/04/2025 को राहुल साकेत पिता प्रभु राम साकेत, निवासी पेन्डारी, थाना चाँदनी विहारपुर, जिला सूरजपुर के द्वारा पीड़िता के साथ शादी का झाँसा देकर जबरन ग़लत काम बलात्कार किया है।
पीड़िता की रिपोर्ट पर चौकी बलंगी में धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय एवं वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश प्राप्त होने पर चौकी प्रभारी बलंगी के द्वारा आरोपी को रिपोर्ट प्राप्त होने के चंद घंटों के भीतर पकड़ कर पुलिस अभीरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी राहुल साकेत पिता प्रभु राम साकेत, निवासी पेन्डारी, थाना चाँदनी विहारपुर, जिला सूरजपुर से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा अपराध करना स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है।
