बलरामपुर,, नाबालिक बच्चे का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले आरोपी को बलंगी पुलिस ने किया गिरफ्तार और भेजा जेल।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798


बलंगी थाना बलरामपुर रामानुजगंज 22/अक्टूबर/2025


नाबालिक बच्चे का अपहरण कर 10 हजार रुपए की फिरौती मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया  सलाखों के पीछे

नाम आरोपी दुलेसवर यादव पिता गोविंद प्रसाद यादव,  निवासी करमडीहा, थाना रघुमाथनगर, जिला बलरामपुर रामानुजगंज एवं एक अन्य अपचारी बालक

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, प्रार्थी रामदास यादव पिता रामनेवाज यादव उम्र 36 वर्ष निवासी कोगवार, चौकी बलंगी, थाना रघुनाथनगर, जिला बलरामपुर द्वारा चौकी उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट किया कि दिनांक 20 10.2025 को इसका पुत्र नीतीश यादव उम्र 15 वर्ष कोगवार बाजार गया था शाम करीब 6:00 बजे इसके बेटा मनीष यादव के मोबाइल पर इसके बेटा नीतीश यादव के फोन से फोन आया की धूलेश्वर यादव जागेश्वर यादव इसका अपहरण कर लिए हैं इस समय दुलेश्वर यादव नीतीश का मोबाइल छीन कर धमकी देने लगा की तुम्हारे पुत्र को हम लोग अपहरण कर लिए हैं यदि तुम लोग ₹10000 नहीं दिए तो हम लोग तुम्हारे पुत्र का हत्या कर देंगे मनीष के पास पैसा ना होने से अपने मामा राम भजन से दुलेश्वर के मोबाइल पर ₹10000 डलवाया तो दुलेश्वर यादव नीतीश को छोड़ा है।

प्रार्थी के रिपोर्ट से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर मामले में उपरोक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान आरोपी दुलेसवर निवासी करमडीहा एवं एक अपचारी बालक का पतासाजी कर उसके गांव करमडीहा से घेराबंदी कर हिरासत मे लिया गया। आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने के दौरान उपरोक्त घटना घटित करना स्वीकार करने पर आज दिनांक 22/10/25 को विधवत गिरफ्तार कर इस अपराध के तहत क्रमांक 140/2025 धारा 140(2),3(5)  BNS न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

Share This Article