बलरामपुर,,बलंगी थाना रघुनाथ नगर पुलिस ने एक और पशु तस्कर को भेजा जेल।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻✍🏻संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

मवेशी तस्करी के मामले में फरार चल रहा 13वां आरोपी चढ़ा बलंगी पुलिस के हत्थे, मामले में पूर्व में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है सलाखों के पीछे

-: गिरफ्तार आरोपी :-

मो० दिलजान अहमद अंसारी पिता मुक्तार अहमद अंसारी, उम्र 40 वर्ष, निवासी उमरहर, थाना, जियावन, जिला सिंगरौली (म०प्र०)


घटना दिनांक 19/03/2026 को जरीये मुखबिर सूचना मिला कि 07 नग पीकप वाहन में मवेशी को क्रुरता पूर्वक भरकर बुचड़ खाना लेकर जा रहे है आगे-आगे मवेशी तस्कर अपने सफेद रंग के ग्रेन्ड विटारा कार क्रमांक-CG 30 G 5161 में रेकी करते आगे-आगे जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर हमराह स्टाफ लेकर चौकी बलंगी गेट के सामने सूचना तस्दीक एवं वाहन चेकिंग लगाया गया, चेकिंग के दौरान मुखबीर के बताये अनुसार एक सफेद रंग की ग्रेन्ड विटारा कार क्रमांक- CG 30 G 5161 और कार के पीछे 07 पीकप वाहन आता देख कर हाथ देकर रोकने पर पीकप चालकों के द्वारा 02 पीकप वाहनों को चौकी से पीछे जोगयानी पंचायत भवन कच्ची रोड में मोड़ कर भागने लगे एवं 05 पीकप वाहन पीछे की ओर मोड़ कर भागने लगे 02 पीकप वाहन क्रमांक MP 66 ZF 2498, MP 53 ZD 3982 को घेराबंदी कर पीछा कर पकडने के दौरान पीकप चालक मौके पर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गये पीकप में 07-07 नग भैंस/भैंसी को क्रुरता पूर्वक बांध कर दूस-दूस कर भरा हुआ था। मौके पर जप्ति कार्यवाही किया गया तथा गिरफ्तार आरोपीगण से पूछताछ किया गया आरोपियों के कृत्य से धारा 111 (1) (2) बीएनएस एवं छ०ग० कृषक पशु परिरक्षण अधि. 2005 की धारा 4,6,10 एवं पशु कुरता निवारण अधि. की धारा 11 (1) (घ) के कृत्य का अपराध पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त वाहन MP 66 ZF 2498 MP 53 ZD 3982 को जप्त किया जाकर आरोपियों से पुछताछ पर अपने अन्य साथियों के साथ घटना घटित करना स्वीकार किया गया था। प्रकरण में अब तक कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले के अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहे थे। प्रकरण में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चौकी प्रभारी बलंगी के हमराह टीम गठीत कर लगातार गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान मामले में फरार 13वां आरोपी मो० दिलजान अहमद अंसारी पिता मुक्तार अहमद अंसारी, उम्र 40 वर्ष, निवासी उमरहर को आज इस अपराध कमांक 26/2026, धारा-111 (1) (2) बीएनएस एवं छ०ग० कृषक पशु परिरक्षण अधि. 2005 की धारा 4,6,10 एवं पशु कुरता निवारण अधि. की धारा 11 (1) (घ)  दिनांक 23/09/2026 को अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो घटना में स्वयं का पिकप वाहन का प्रयुक्त होना बताया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Share This Article