संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

जिला बलरामपुर-रामानुजगंज अंतर्गत ‘‘स्कूल बसों की चेकिंग’’ एवं चालक परिचालकों का ‘‘स्वास्थ्य परीक्षण’’ शिविर का आयोजन किया गया।

बलरामपुर हाॅई स्कूल मैदान में 32 स्कूली बसों का निरीक्षण किया गया! कमी पाए जाने पर कि गई आवश्यक चलानी कार्यवाही

स्कूल बसों कि चेकिंग के साथ परिचालक लिकेंस बनवाने कि कवयद शुरू हई!

बलरामपुर.रामानुजगंज अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर(भा पु से )के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विष्व दीपक त्रिपाठी के निर्देषन में आज दिनांक 05.04.2026 को जिला बलरामपुर के हाॅई स्कूल मैदान में ‘‘स्कूल बसों की विषेष चेकिंग’’ एवं चालक परिचालकों का ‘‘स्वास्थ्य परीक्षण’’ शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें यातायात पुलिस, परिवहन, एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामन्जस्य स्थापित कर जिले से सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों से स्कूली वाहनों को बुलाया गया था। उक्त शिविर में कुल 32 बसें जांच हेतु उपस्थित हुए। जिनमें वाहन का पंजीयन प्रमाण पत्र (आर.सी.बुक), वाहन का परमिट, वाहन का फिटनेस प्रमाण पत्र, वाहन का बीमा प्रमाण पत्र, वाहन का प्रदूषण प्रमाण पत्र, चालक का अनुज्ञा पत्र, स्पीड गवर्नर आदि की जांच कि गई जिसमें जांच उपरांत कमीयां पायी जाने पर पुलिस एवं परिवहन विभाग आवष्यक चालानी कार्यवाही करते हुये द्वारा कुल 15 प्रकरण में 10100 रू/ का समन शुल्क वसूल किया गया है। साथ ही कुल 17 वाहन परिचालकों का लायसेंस बनवाने मौके पर ही आवष्यक दस्तवेज प्राप्त कर फाॅर्म भरवाया गया है। फर्स्ट ऐड किट का प्रशिक्षण भी दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्कूल वाहनों के चालक एवं परिचालकों के नेत्र एवं स्वास्थ्य का परिक्षण किया गया। एवं उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह वाले चालकों को लगातार मेडिसीन का उपयोग करने एवं कमजोर दृष्टी वाले वाहन चालकों को चश्मा लगाने की सलाह दिया गया। जिसमें जिला परिवहन अधिकारी श्री यशवंत कुमार यादव एवं यातायात प्रभारी विमलेश कुमार देवांगन द्वारा समस्त स्कूली बसों एवं चालक परिचालकों को पूछताछ कर स्कूली वाहनों में रखे जाने वाले आवश्यक एवं सुरक्षात्मक उपकरण का जायजा लिया जैसे अग्निशमन, फर्स्ट ऐड किट मेडिसिन इत्यादि साथी वाहनों की परमिट बीमा एवं फिटनेस चेक किया गया चालकों को निर्धारित गणेश वर्दी पहने एवं वाहनों निर्धारित गति में चलने समझाइस दिया गया साथ ही उन्हे याताायत नियामों का पालन करने सीट बेल्ट पहनने शराब सेवन कर वाहन न चलाने एवं वाहन संबंधीत दस्तावेजों को पास रखने समझाईश दि गई।
