बलरामपुर,,सिटी कोतवाली पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही। गांजा तस्करों को सासाराम से गिरफ्तार पर भेजा जेल।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/

बलरामपुर,,सिटी कोतवाली पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही। गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को सासाराम से गिरफ्तार कर भेजा जेल।


थाना कोतवाली बलरामपुर रामानुजगंज19/अक्टूबर/2028

ट्रेक्टर से मादक पदार्थ गंजा तस्करी के मामले में एक और आरोपी को सासाराम बिहार से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, घटना में संलिप्त अन्य आरोपीगण की तलाश भी जारी



वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशानुसार एंड टू एंड कार्यवाही के तहत नशे के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही जारी।

दिनांक 26/08/2025 के रात्रि को ओडिशा के बालांगीर क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध रूप से ट्रेक्टर ट्रॉली के नीचे चेंबर में गांजा लेकर बिहार सासाराम जा रहे ट्रेक्टर चालक आरोपी अनुज कुमार को बलरामपुर थाना क्षेत्रांतर्गत दलधोवा घाट में दुर्घटना ग्रस्त हो जाने पर आरोपी के कब्जे से 125 कि.ग्रा. गांजा बरामद कर जप्त किया गया था। घटना में आरोपी अनुज कुमार निवासी आदमापुर थाना सासाराम जिला रोहतास को दिनांक 02/09/2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

प्रकरण में श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय सरगुजा रेंज एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बलरामपुर श्री वैभव बैंकर द्वारा “एंड टू एंड” कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त अन्य आरोपीगण की शीघ्र गिरफ्तारी कर कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही करने के हेतु निर्देश दिए जाने के पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विश्वदीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना बलरामपुर से उप निरीक्षक के. पी. सिंह के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम गठित कर फरार आरोपियों की पतातालाश हेतु सासाराम बिहार रवाना किया गया था। विशेष अनुसंधान दल के द्वारा साइबर सेल से प्राप्त तकनीकी जानकारी के गहन विश्लेषण के आधार पर घटना में संलिप्त अन्य आरोपीगण का पहचान करते हुए आरोपी ज्ञानचंद पासवान पिता यमुना पासवान उम्र 21 वर्ष साकिन अदमापुर थाना मुफससील जिला रोहतास को सासाराम से पकड़कर थाना बलरामपुर लाया गया जहाँ से पूछताछ एवं आवश्यक साक्ष्य संकलन पश्चात दिनांक 18/10/2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहाँ से न्यायिक रिमांड प्राप्त कर जिला जेल रामानुजगंज भेज दिया गया है। प्रकरण में अन्य फरार आरोपीगण की पतातलाश की जा रही है जिनकी जल्द गिरफ़्तारी कर ली जाएगी।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक भापेंद्र साहू थाना प्रभारी बलरामपुर, उप निरीक्षक के.पी. सिंह, प्रधान आरक्षक शिपक शर्मा, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र तिवारी एवं आरक्षक दलसाय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Share This Article