बलरामपुर,,कलेक्टर और जिला सी ओ के द्वारा तातापानी महोत्सव की तैयारी को लेकर कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने जिले के प्रसिद्ध तातापानी महोत्सव के तैयारी हेतु कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते हुए सभी विभाग प्रमुखों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।


कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ पूरे परिसर का भ्रमण किया और साफ-सफाई, पार्किंग, बैठक व्यवस्था,उचित सुरक्षा व्यवस्था, मूर्ति का रंग-रोगन, मेला स्थल पर निर्बाध विद्युत व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

Share This Article