बलरामपुर,,पीएम जनमन योजना के तहत गम्हार डीह से सरईडीह कोरवापारा तक सड़क निर्माण का कलेक्टर व एसपी ने किया निरीक्षण

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज कुसमी बलरामपुर/9111740798

पीएम जनमन योजना के तहत गम्हार डीह से सरईडीह कोरवापारा तक सड़क निर्माण का कलेक्टर व एसपी ने किया निरीक्षण

बलरामपुर,14 फरवरी 2026/  कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा एवं पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बेंकर ने संयुक्त रूप से विकासखंड शंकरगढ़ के ग्राम भरतपुर अंतर्गत प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत निर्माणाधीन गम्हार डीह से सरईडीह कोरवापारा तक सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कटारा ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का आंकलन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारी और ठेकेदार को निर्धारित मानकों के अनुरूप ही क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री कटारा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता से दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों को सर्वसुविधायुक्त सड़क संपर्क से जोड़ना  है।

प्रधानमंत्री जनमन योजना का उद्देश्य आदिवासी एवं विशेष पिछड़ी जनजातियों के बसाहटों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कटारा एवं पुलिस अधीक्षक श्री बेंकर ने उपस्थित ग्रामीणों से भी चर्चा कर सड़क निर्माण सबंधित जानकारी भी ली। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद आवागमन में सुविधा होगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बाजार तक पहुंच आसान हो जाएगी। बरसात के मौसम में होने वाली दिक्कतों से भी काफी राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि पीएम जनमन योजना अंतर्गत गम्हार डीह से सरईडीह कोरवापारा तक प्रस्तावित यह सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा। आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता बेहतर होगी तथा ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा।

Share This Article