Sampadek jasim khan samwad chhatisgarh news kusmi Balrampur,,9111740798

बलरामपुर,,कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक

लंबित प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में करें निराकरण – कलेक्टर
बलरामपुर 13 मई 2025/ कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने राजस्व प्रकरणों की अनुविभाग एवं तहसीलवार समीक्षा की। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ राजस्व प्रकरणों में निराकरण करते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री कटारा ने तहसीलवार चर्चा करते हुए प्रतिदिवस राजस्व कार्यों की मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री कटारा ने न्यायालयवार राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए उनके निराकरण के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी प्रकरण समय-सीमा के भीतर ही निराकृत किये जाये। इस कार्य में लापरवाही न बरतें। बैठक में राजस्व से संबंधित विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, अभिलेख सुधार, हाई कोर्ट प्रकरण सहित, विवादित-अविवादित खाता विभाजन, अवैध अतिक्रमण, भू-अर्जन, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, पट्टा वितरण, अभिलेख का दुरुस्तीकरण सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर ने समय-सीमा के प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिये। उन्होंने सुशासन तिहार में राजस्व विभाग के अंतर्गत प्राप्त हुए आवेदनों की समीक्षा करते हुए शेष आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये। बैठक में अपर कलेक्टर श्री आर एस लाल सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहें।