बलरामपुर,,कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने जिले में खनिज के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए उत्खनन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

बलरामपुर,,अवैध रेत उत्खनन व परिवहन करते पाये जाने पर 05 ट्रैक्टर जब्त

बलरामपुर 01 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने जिले में खनिज के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए उत्खनन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं खनिज विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।

जिसके तहत् राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध उत्खनन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वाड्रफनगर के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम द्वारा अवैध उत्खनन व परिवहन करने वालों कार्यवाही की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम बसंतपुर के अंतर्गत लेदो नदी में 03 ट्रैक्टर एवं कैलाशपुर 02 ट्रैक्टर में अवैध रूप से रेत का उत्खनन व परिवहन किया जा रहा था, जिसे तहसीलदार एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जांच किया गया। जांच में सही जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर तीन ट्रैक्टर को जब्त कर पुलिस थाना बसंतपुर तथा 02 ट्रैक्टर को वाड्रफनगर चौकी को सुपुर्द किया गया है।

Share This Article