बलरामपुर,,बलरामपुर जिले में एस.आई.आर. कार्यों का कमिश्नर ने किया निरीक्षण, डिजिटलाइजेशन के दिए निर्देश।

Samwad Chhattisgarh

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

बलरामपुर जिले में एस.आई.आर. कार्यों का कमिश्नर ने किया निरीक्षण, डिजिटलाइजेशन के दिए निर्देश



संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर /(छत्तीसगढ़)।
माननीय कमिश्नर, सरगुजा संभाग श्री नरेन्द्र दुग्गा जी ने आज बलरामपुर जिले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजपुर अनुभाग एवं शंकरगढ़ अनुभाग का दौरा करते हुए निर्वाचन से जुड़े एस.आई.आर. (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।


विशेष रूप से कमिश्नर महोदय ने शंकरगढ़ ब्लॉक के ग्राम कमारी, दोहना, सरगवा एवं दीपाडी स्थित चार पोलिंग स्टेशनों में चल रहे एस.आई.आर. कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां उपस्थित बी.एल.ओ., संबंधित अधिकारी, ग्राम सचिव एवं सुपरवाइजर से संवाद कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

कमिश्नर श्री दुग्गा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एस.आई.आर. कार्यों में डिजिटलाइजेशन को प्राथमिकता दी जाए और समस्त कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि मतदाता सूची का कार्य पारदर्शी और सटीक रूप से संपन्न हो सके।

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान शंकरगढ़ एस.डी.एम. श्री अनमोल टोप्पो एवं तहसीलदार श्री दानिश परवेज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Share This Article