संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/

बलरामपुर: केपी सिंह देव ‘नान बाबा’ के नेतृत्व में कांग्रेस ने वोट चोरी रोकने हस्ताक्षर अभियान किया तेज

बलरामपुर में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री केपी सिंह देव (नान बाब ) के नेतृत्व में आज कांग्रेस भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजन हुई।
बैठक में सभी मंडल अध्यक्षों को बुलाकर वोट चोरी रोकने और हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गई। इस दौरान मंडल अध्यक्षों को अभियान से संबंधित हस्ताक्षर फॉर्म बांटे गए और उन्हें बूथ स्तर तक ले जाकर आम जनता से फॉर्म भरवाने का निर्देश दिया गया।
जिला अध्यक्ष केपी सिंह देव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा

लोकतंत्र की मजबूती तभी संभव है जब हर नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहे। किसी भी तरह की वोट चोरी या मतदाता सूची से नाम काटने की साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने आगे बताया कि प्रत्येक बूथ पर 100 से 200 फॉर्म भरवाए जाएंगे और यह फॉर्म 15 तारीख तक प्रदेश नेतृत्व को सौंपे जाएंगे, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव आयोग को दिया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री अशोक सिंह राजू, नन्हेंलाल गुप्ता, संजीव गुप्ता, जनपद सदस्य समीर सिंह देव, मिखाईल एक्का, छोटू बंगाली, डॉक्टर इमरान, प्रतीक सिंह, कृपा शंकर, NSUI ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश, नीरज गुप्ता, साकिब सिद्दिकी हबीबुल्लाह अंसारी, आदित्य शर्मा, इंतेखाब अंसारी, नरेंद्र सिंह, सहित सभी मंडल के अध्यक्ष एवं कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
