बलरामपुर,,कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भाजपा कार्यालय घेराव,मनरेगा को कमजोर करने के विरोध में किया प्रदर्शन।

Samwad Chhattisgarh

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/9111740798

बलरामपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भाजपा कार्यालय घेराव मनरेगा को कमजोर करने के विरोध में किया प्रदर्शन


मनरेगा को कमजोर करने के विरोध में किया प्रदर्शन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बुधवार को बलरामपुर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यालय का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मनरेगा योजना का नाम बदलने, उसे कमजोर करने और नया कानून लाने के विरोध में किया गया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिहर यादव ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार गरीबों और मजदूरों के अधिकारों पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा दर्ज चार्जशीट को न्यायालय द्वारा रद्द किया जाना सत्य की जीत है, जिससे मोदी–शाह और भाजपा की साजिश उजागर हुई है।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाने का प्रयास कर रही है, ताकि लोकतांत्रिक आवाज़ों को दबाया जा सके।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि उनका यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक है तथा गरीबों, मजदूरों और महात्मा गांधी के विचारों की रक्षा के लिए यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article