बलरामपुर,, जिला कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने जनदर्शन में सुनी आम जनों की समस्याएं।

Samwad Chhattisgarh

बलरामपुर,,जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं तत्काल निराकरण करने की दिए निर्देश

संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर/

बलरामपुर 09 मार्च 2026/ संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक पश्चात् जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर श्री कटारा ने आमजनों से प्राप्त शिकायत एवं समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुन जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

Share This Article