संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ कुसमी बलरामपुर/

श्री डीएन मिश्रा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामानुजगंज-बलरामपुर को शासकीय कार्यो में लापरवाही करने के कारण निलंबित करने के निर्देश दिए।


बलरामपुर,,जिला शिक्षा अधिकारी का पद संभालेंगे अजय मिश्रा
श्री डी एन. मिश्रा, (मूलपद प्राचार्य) प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, रामानुजगंज-बलरामपुर (छ.ग.) के द्वारा जिले में वर्ष 2025-26 में निःशुल्क गणवेश वितरण में हितग्राही छात्रों की संख्या त्रुटिपूर्ण दी गयी है। जिससे वितरण पश्चात् अत्यधिक मात्रा में गणवेश बच जाने से शासन को अनावश्यक व्यय भार हुई है। शेष गणवेश के रखरखाव एवं अनुरक्षण नहीं हो पाने की स्थिति में गणवेश के खराब होने एवं अनुपयोगी हो जाने की संभावना बन गयी है। जिससे शासन को हानि होने की संभावना है।
श्री मिश्रा की लापरवाही से पूर्व वर्षों की अवशेष गणवेश
का समायोजन न कर इस वर्ष 2025-26 में आपूर्ति के लिये मांग पत्र प्रेषित नहीं किये जाने से अत्यधिक मात्रा में गणवेश शेष पाया गया है। डी.एन. मिश्रा (मूलपद प्राचार्य) प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, रामानुजगज-बलरामपुर (छ.ग.) के कार्यकाल के दौरान गणवेश वितरण में अनियमितता पायी गई है। यह स्थिति अत्यधिक चिंताजनक एवं श्री मिश्रा के कार्य के प्रति लापरवाही एवं अनुशासनहीनता को प्रदर्शित करता है। श्री मिश्रा का उक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत गंभीर कदाचार है, अतएव राज्य शासन,एतद्वारा, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 (1) (क) के तहत श्री डी एन.मिश्रा, (मूलपद प्राचार्य) प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी,रामानुजगंज-बलरामपुर (छ.ग.) तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए, इनका मुख्यालय, कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक,(शिक्षा संभाग) सरगुजा (अम्बिकापुर) नियत किया जाता है। डी एन. मिश्रा के निलंबन उपरांत अजय कुमार मिश्रा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला-सूरजपुर को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ जिला शिक्षा अधिकारी, रामानुजगंज-बलरामपुर का
अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाता है। निलंबन काल में, श्री डी एन.
मिश्रा को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
