बलरामपुर,,हर घर की छत बनेगी ऊर्जा का स्रोत, पीएम सूर्य घर योजना के लिये कलेक्ट्रेट से प्रचार रथ रवाना।

Samwad Chhattisgarh

✍🏻✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

हर घर की छत बनेगी ऊर्जा का स्रोत, पीएम सूर्य घर योजना के लिये कलेक्ट्रेट से प्रचार रथ रवाना

सस्ती नहीं, मुफ्त बिजली की ओर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव पहुँचेगा पीएम सूर्य घर का संदेश

बलरामपुर, राजपुर और वाड्रफनगर से शुरू पीएम सूर्य घर प्रचार अभियान

बलरामपुर, 23 सितंबर 2026/जिस घर की छत अब तक केवल धूप झेलती थी, वही छत अब परिवार के लिए बिजली और कमाई का जरिया बनेगी। इसी संदेश को गाँव-गाँव और शहर-शहर तक पहुँचाने के लिए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तीन प्रचार-प्रसार रथों को आज जिला संयुक्त कार्यालय से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज, जनपद अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा व अन्य जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी एवं जिला पंचायत सीईओ श्री आशुतोष चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि यह योजना आमजन को केंद्र में रखकर लाई गई है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ें और घर का बिजली बिल कम करने के साथ स्वयं बिजली उत्पादक भी बनें।
योजना के तहत 1 से 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगाने पर हर माह 100 से 360 यूनिट तक बिजली उत्पादन होगा। केंद्र के साथ राज्य सरकार की सब्सिडी मिलने से 1 किलोवाट पर 45 हजार, 2 किलोवाट पर 90 हजार तथा 3 किलोवाट पर 1 लाख 8 हजार रुपये तक की सहायता मिल रही है। बैंक ऋण की सुविधा से मासिक किस्त बिजली बिल से भी कम हो सकती है, जबकि अतिरिक्त बिजली से आय भी होगी। इस प्रकार उपभोक्ता अब ऊर्जादाता बनने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

प्रचार रथ पहले चरण में बलरामपुर, राजपुर और वाड्रफनगर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँचेंगे, इसके बाद पूरे जिले को कवर किया जाएगा। योजना से जुड़ने एवं अधिक जानकारी के लिए  pmsuryaghar.gov.in  या टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क किया जा सकता है

Share This Article