बलरामपुर,,अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस: मानव श्रृंखला बनाकर बच्चों ने दिया जिले को पूर्ण साक्षर बनाने का संदेश

Samwad Chhattisgarh

✍🏻✍🏻 संपादक जसीम खान संवाद छत्तीसगढ़ कुसमी बलरामपुर ✍🏻✍🏻

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस: मानव श्रृंखला बनाकर बच्चों ने दिया जिले को पूर्ण साक्षर बनाने का संदेश

बलरामपुर, 08 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम सनावल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर बलरामपुर जिले को पूर्ण साक्षर बनाने का संकल्प लिया। इसी क्रम में शासकीय डूमरपान स्कूल में भी साक्षरता दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों ने अपने आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को साक्षरता से जोड़ने तथा उन्हें हस्ताक्षर करना सिखाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने 27 सितंबर 2026 को प्रस्तावित साक्षरता महापरीक्षा में अधिक से अधिक असाक्षरों की सहभागिता सुनिश्चित कराने हेतु जागरूकता फैलाने का संदेश भी दिया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों एवं समुदाय में साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए जिले को पूर्ण साक्षर बनाने की दिशा में सामूहिक सहभागिता का संदेश प्रसारित किया गया।

Share This Article